Search

April 26, 2026 2:58 pm

जयसवाल समाज ने मनाया सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती

राजकुमार भगत

पाकुड़ ।शहर के तांतीपाडा में जयसवाल समाज की ओर से समाज के कुल देवता भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर गणमान्य लोगों के द्वारा माल्यार्पण, आरती पूजन हुआ व प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर मौजूद समाज के सचिव राजेश जायसवाल ओर प्रदीप जायसवाल ने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सहस्त्रबाहु अर्जुन का असली नाम कार्तवीर्य अर्जुन था। वे महिष्मती के राजा थे। वे भगवान दत्तात्रेय के परम भक्त थे।वक्ताओं ने बताया कि भगवान सहस्त्रबाहु कार्तवीर्य अर्जुन ने भगवान दत्तात्रेय को प्रसन्न करके वरदान में हज़ार भुजाएं मांगी थीं।इस वजह से उनका नाम सहस्त्रबाहु अर्जुन पड़ गया। वे धन, खोई हुई कीर्ति, और बल के देवता है । मौके पर समाज के आनंद चौधरी, राजेंद्र जयसवाल, जितेंद्र जायसवाल,सर्वेश जयसवाल,अर्पित जायसवाल, रवि जायसवाल,प्रमोद जायसवाल समेत बड़ी संख्या में समाज के सदस्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!