Search

April 26, 2026 2:59 pm

जिला निर्वाचन पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण।

प्रशांत मंडल

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से विधानसभा आम चुनाव 2024 के निमित पाकुड़ जिला में होने वाले मतदान की तैयारियों को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड स्थित विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण. जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लिट्टीपाड़ा प्रखंड के हाथीबथान स्थित बूथ संख्या 16, 17 का निरीक्षण किया जिसमें उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक द्वारा मतदाताओं के लिए उपलब्ध करायी जाने वाली सुविधाओं का अवलोकन किया। इन सुविधाओं में दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैम्प, मतदाताओं के लिए पीने के पानी की व्यवस्था, शौचालय, आवश्यक बेंच, कुर्सी व टेबल की व्यवस्था, महिला व पुरुष मतदाताओं के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था आदि शामिल हैं।

डीसी -एसपी ने धरमपुर चेकपोस्ट का भी किया औचक निरीक्षण

निष्पक्ष एवं भयमुक्त माहौल में विधानसभा आम चुनाव 2024 के सफल संचालन को लेकर शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के द्वारा धरमपुर चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किये गये इंतजामों का जायजा लिया गया। साथ ही चेकपोस्ट पर सघन जांच कराने के अलावा विशेष सतर्कता बरतने का निदेश दिया गया। वहीं जांच कार्य में पारदर्शिता बरतते हुए आपतिजनक सामानों की जब्ती सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया।

img 20241108 wa00506266864864300291262

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!