सतनाम सिंह
Also Read: राधा गोविन्द विश्वविद्यालय में आयोजित साक्षात्कार कार्यक्रम में 460 अभ्यर्थियों ने लिया भाग
कांग्रेस नेत्री मोनिता कुमारी की अध्यक्षता में सिद्धार्थ नगर के काली मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक में निसात आलम के समर्थन में वोट करने की अपील की गई,जहां कांग्रेस नेताओं ने गठबंधन सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और लोगों से आगामी चुनाव में निसात आलम को हाथ छाप पर वोट देने का अनुरोध किया। जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, जिला सचिव कृष्ण यादव, नगर अध्यक्ष वंश राज गोप सहित कई वरिष्ठ नेता इस अवसर पर उपस्थित थे। बैठक में मोनिता कुमारी ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी निसात आलम की जीत सुनिश्चित करने के लिए हमें एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने मताधिकार का उपयोग करके निसात आलम को विजयी बनाएं।





