राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड(: लोक आस्था का महापर्व छठ का शुक्रवार सुवह उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देकर समापन हुआ। सुबह हिरणपुर स्थित छठ घाट में हजारो की संख्या में छठ व्रती उपस्थित होकर पूजा में शामिल हुए। इसके पूर्व गुरुवार की शाम छठ व्रतियों ने अस्तगामी सूर्य का अर्ध्य किया गया। जहां गाजे बाजे के साथ श्रद्धालुओ ने भाग लिया। वही छठ घाट को आयोजक कमिटी द्वारा मनमोहक रूप से सजाया गया था। वही श्रद्धालुओ की सुविधाओं को लेकर समुचित व्यवस्था किया गया था। उधर पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन मौजूद थे। इसके साथ ही नामोपाड़ा , तोड़ाई , धोवाडांगा , डांगापाड़ा , देवपुर आदि जगहों में भी हर्षोल्लास के साथ छठ पर्व को मनाया गया।






