Search

October 7, 2026 8:18 am

बाबूपुर गांव में मां जगद्धात्री की पूजा धूमधाम से सम्पन्न।

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड क्षेत्र के बाबूपुर गांव में रविवार को मां जगद्धात्री की पूजा विधि-विधान से संपन्न हुई। पुरोहित ध्रुव चक्रवर्ती ने मंत्रोच्चारण के साथ मां जगद्धात्री की प्रतिमा की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के सदस्यों सहित दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित थे, जिन्होंने भक्तिभाव से पूजा में भाग लिया। मंदिर कमेटी के कॉलेज दास, मनोज दास, रंजीत दास, टोटन दास, महादेव दास, पलास चंद्र लेट, साबुन दास, तपन दास, सदय दास सहित अन्य श्रद्धालुओं ने मां जगद्धात्री से सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। पूजा के बाद भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!