Search

April 26, 2026 7:55 am

यूथ कांग्रेस का युद्ध स्तर पर जनसंपर्क अभियान, निशात आलम के पक्ष में ग्रामीणों से अपील।

जितेंद्र कुमार यादव

झारखंड कांग्रेस प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी तनवीर आलम के निर्देश पर यूथ कांग्रेस विधानसभा महासचिव आबुतालाहा और महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष ने सदर प्रखंड के कालिदासपुर और कासिला में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने ग्रामीणों से इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी निशात आलम को हाथ छाप पर वोट देने की अपील की। आबुतालाहा ने ग्रामीणों को गठबंधन सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया, जिनमें शामिल हैं:

  • बिजली बिल माफी योजना
  • 200 यूनिट फ्री बिजली
  • सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना
  • 50 वर्ष की महिलाओं को पेंशन योजना
  • मैया सम्मान योजना, जिसकी राशि दिसंबर से 1000 से बढ़ाकर 2500 होगी

ग्रामीणों ने कार्यकर्ताओं का समर्थन किया और कहा कि वे हाथ छाप के साथ हैं और हाथ छाप में ही वोट डालेंगे। इस अभियान में कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

img 20241110 wa00548413795777898290346

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!