Search

April 25, 2026 10:06 am

दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं के लिए बीजीआर ने जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया 10 इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर एवं 1 रिकवरी वैन।

सतनाम सिंह

Also Read: E-paper 01-03-2026

समाहरणालय स्थित परिसर में सामान्य प्रेक्षक पाकुड़ युगल किशोर पंत, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार व उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया की उपस्थिति में बीजीआर लिमिटेड कंपनी द्वारा सीएसआर मद से जिला प्रशासन को 10 इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर एवं 01 रिकवरी वैन उपलब्ध कराया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में मतदान के दौरान दिव्यांग मतदाताओं के मतदान करने में सहायता के लिए बीजीआर लिमिटेड कंपनी द्वारा सीएसआर मद से 10 इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर उपलब्ध कराया गया। विधानसभा चुनावों में प्रत्येक पोलिंग बूथ पर दिव्यांग लोगों का सर्वे कर जिन स्थानों पर दिव्यांग मतदाता होंगे, उन जगहों पर प्रशासन द्वारा मतदान से पूर्व ही व्हीलचेयर की व्यवस्था की जाएगी, जिससे दिव्यांग मतदाताओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। मौके पर तीनों विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित थे।

img 20241118 wa00263954637666321251980

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!