Search

October 5, 2026 2:41 pm

विधायक दिनेश मरांडी भाजपा की जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त

राहुल दास

हिरणपुर,(पाकुड़): विधायक सह भाजपा नेता दिनेश मरांडी ने बुधवार को लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र का कई मतदान केंद्रों का जायजा लिया। भाजपा नेता हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत सितपहाडी , मंझलाडीह , कस्तूरी सहित लिट्टीपाड़ा के कई मतदान केंद्रों में जाकर मतदान की स्थिति से अवगत हुए। भाजपा नेता ने कार्यकर्ताओं से मिलकर स्थिति की जानकारी ली व आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओ को कहा कि सभी लोगो को मतदान से जोड़े। भाजपा नेता ने कहा कि लिट्टीपाड़ा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत शत प्रतिशत पक्की है। चुनाव में आदिवासी , पहाड़िया सहित सभी वर्गों के लोगो ने भाजपा प्रति विश्वास जताते हुए मतदान किया। लोग झामूमो की निरंकुश शासन से त्रस्त आ चुका है। इस क्षेत्र में भी परिवर्तन की लहर काफी तेजी से दौड़ी। लोग परिवर्तन को लेकर व्याकुल थे। चुनाव में बाबुधन मुर्मू भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। वही राज्य में भाजपा की सरकार बनना तय है। जिसे कोई भी रोक नही सकता। भाजपा सभी जाति , वर्गो को साथ मे लेकर आगे चल रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!