Search

April 25, 2026 4:47 am

लूटपाट की नियत से नगर थाना क्षेत्र में अज्ञात के द्वारा वृद्ध महिला को जलाकर की गई हत्या।

सतनाम सिंह

पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के प्यादापुर गांव में एक सिंधी परिवार जो की किराए के मकान में रहते थे,गुरुवार शाम मकान मालिक शोभराज लालवानी की माताजी दया देवी को कुछ अज्ञात के द्वारा लूटपाट की नियत से जलाकर हत्या कर दी गई,मामला संदिग्ध है आखिर बंद कमरे में अज्ञात कैसे पहुंचे यह तो पुलिस के द्वार जांच का मामला है,प्राप्त जानकारी के अनुसार गृह स्वामी शोभराज लालवानी रोज की तरह शाम को अपने माता जी दया देवी को घर में छोड़ बाहर से दरवाजा बंद कर जाया करता था,चूंकि माता जी काफी वृद्ध थी और घर में अकेली ही रहती थी,गुरुवार शाम 7.15 बजे शोभराज लालवानी के द्वारा कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद जब कोई जवाब नही मिला तो गृह स्वामी के द्वारा दरवाजा तोड़ कर घर के अंदर प्रवेश किया गया जहां देखा गया उनकी माताजी सीढ़ी के समीप किनारे कमरे में जली अवस्था में मृत पाई गई, गृह स्वामी शोभराज लालवानी के द्वारा नगर थाना को सूचित किया गया,जहां जहां नगर थाना की पूरी टीम पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पहुंची,पुलिस के द्वारा गृह स्वामी शोभराज लालवानी से जरूरी पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सोनाजोड़ी भेजा गया,वहीं नगर थाना पुलिस निरीक्षक प्रसाद बाबू से हत्या संबंधित पूछताछ करने के बाद उन्होंने बताया मामला जांच का है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जाएगा, हालांकि उनसे पूछा गया घर के पीछे एक चप्पल की जोड़ी मिली है जो सीधे घर के ऊपर छत में प्रवेश करने के संकेत देती है इस मामले पर थाना प्रभारी ने बताया सारे मामले की जांच की जाएगी जो दोषी होगा उनको बक्सा नहीं जाएगा मामला अभी जांच का है, मौके पर एसआई बास्की,सनातन मांझी,मनोज कुमार और पुलिस बल मौजूद रहे।

img 20241121 wa00227354155043106417307
img 20241121 wa00236455465029631798702
img 20241121 wa00211061921733911734857
img 20241121 wa00208792480784083097922

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!