Search

April 25, 2026 12:11 am

सोहराय पर्व की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित।

राजकुमार भगत

पाकुड़: आदिवासी कल्याण बालिका छात्रावास, के० के० एम० कॉलेज के छात्रावास संख्या-02 के टी० वी० हॉल में आज एक सामूहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में 2025 में मनाए जाने वाले सोहराय पर्व की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह पर्व 9, 10 और 11 जनवरी 2025 को पारंपरिक रीति-रिवाज और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। बैठक में दोनों छात्रावासों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्व को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। इस अवसर पर यह निर्णय लिया गया कि पर्व के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक संथाली नृत्य, गीत और अन्य आयोजनों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। साथ ही, इस पर्व के दौरान आदिवासी समाज की सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं को प्रोत्साहित किया जाएगा। बैठक में बालक और बालिका छात्रावास के वरिष्ठ छात्र और छात्राओं ने विशेष भूमिका निभाई। मौके पर बालक छात्रावास के वरिष्ठ छात्रनायक जयसेन सोरेन और उप छात्रनायक जीवन बास्की, बालिका छात्रावास की वरिष्ठ छात्रानायिका सुशीला हांसदा और उप छात्रानायिका नीकिता हांसरा उपस्थित रहीं। इनके अलावा अध्यक्ष प्रमोद मुर्मू, सचिव खुरमल मोरेन, कोषाध्यक्ष सुनीता मुर्मू, उप सचिव ललिता बास्की, छात्र नेता कमल मुर्मू, संतोष मराण्डी, बाबुधन टुडू, खुशबू किस्कू, सरबीस बेसरा, बहामुनी हेम्ब्रम, सुशील टुडू और शीला मराण्डी ने भी बैठक में भाग लिया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सोहराय पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। यह पर्व आदिवासी समाज का सबसे बड़ा और पवित्र त्योहार है, जो झारखंड सहित पूरे देश में हर वर्ष बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व प्रकृति, पशुधन और कृषि के प्रति आदिवासी समाज की गहरी आस्था और कृतज्ञता को प्रकट करता है। बैठक के अंत में सभी उपस्थित छात्रों ने सामूहिक रूप से इस पर्व को एक यादगार उत्सव बनाने और अपने सामुदायिक सहयोग से इसे सफलतापूर्वक संपन्न करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!