Search

April 24, 2026 10:30 pm

लुगबुरु फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में एमएससी की टीम ने एक गोल से की जीत हासिल।

इकबाल हुसैन

प्रखंड क्षेत्र के लुगबुरु फुटबॉल क्लब राधाबल्लमपुर की और से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल खेल का आयोजन किया गया. जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के पंचायत सचिव मुबारक करीम व मुखिया नरेश मुर्मू शामिल हुए. फाइनल खेल 16 टीमों के बीच हुआ. वही फाइनल खेल एमएससी महेशपुर की टीम एवं घाटचोरा की टीम के बीच हुआ. जिसमे एमएससी महेशपुर की टीम ने घाटचोरा की टीम को एक गोल से पराजित कर जीत अपने नाम कर ली. वही विजेता टीम को मुख्य अतिथियों ने 10 हजार रुपए नगद एवं उपविजेता टीम को 8 हजार रूपए नगद देकर पुरुषकृत की गई. इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी. मौके पर अहमद अली, एनोस मुर्मू, खेल कमेटी के अध्यक्ष अरुण हांसदा, सचिव बबलू हांसदा सहित दर्जनों खेल प्रेमी मौजूद थे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!