Search

March 15, 2025 4:26 am

भाजपा में अंदरूनी खींचतान से हार, प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की खींचातानी को ठहराया जिम्मेदार।

लिट्टीपाड़ा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की चुनाव समीक्षा, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़): भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को लिट्टीपाड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर हाल ही में संपन्न हुए चुनाव के परिणामों की समीक्षा की। बरहेट से दुमका जाने के दौरान उन्होंने लिट्टीपाड़ा के एक होटल परिसर में रुककर कार्यकर्ताओं का हालचाल लिया और पार्टी की आगे की रणनीति पर चर्चा की। बैठक में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि चुनाव परिणाम पार्टी के पक्ष में न आने का मुख्य कारण कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों के बीच तालमेल की कमी रही। हालांकि, कार्यकर्ताओं ने चुनाव में पूरी मेहनत की, लेकिन बेहतर परिणाम के लिए समन्वय की जरूरत थी। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब संगठन को नए सिरे से मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करने पर ध्यान दिया जाएगा।उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि हार-जीत राजनीति का हिस्सा है, लेकिन इससे सीख लेकर आगे की रणनीति बनानी होगी। पार्टी को संगठनात्मक स्तर पर मजबूत करने के लिए नई योजनाओं पर काम शुरू किया जाएगा।

बैठक में जिला अध्यक्ष अमृत पांडे, दुर्गा मरांडी, बीचामहल मंडल अध्यक्ष धनेश्वर साहा, मुखिया शिव टुडू, राम मंडल, कामेश्वर दास, मधु मड़ैया समेत दर्जनों कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे। सभी ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अमृत पांडे, दुर्गा मरांडी, बीचामहल मंडल अध्यक्ष धनेश्वर साहा, मुखिया शिव टुडू, राम मंडल, कामेश्वर दास, मधु मड़ैया समेत दर्जनों कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर