बजरंग पंडित
पाकुड़ कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता सह मनिरामपुर के मुखिया मोजीबुर रहमान के नेतृत्व में कांग्रेस के कई समर्थक ने हेमंत सोरेन के सपथ समारोह के बाद शुक्रवार को सुबह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन गुरुवार से उनके रांची आवास में मुलाकात की, इस दौरान उन्होंने कल्पना सोरेन से मिलकर फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और झारखंड सरकार की योजना मैय्या सम्मान,बिजली बिल माफी मुखिया एवं कई विकास की योजना जिसके चलते झारखंड की जनता ने अपार समर्थन दिखाते हुए दुबारा इंडिया गठबंधन की सरकार बनाई जिससे प्रभावित होकर पाकुड़ मनीरामपुर के मुखिया मोजिबुर रहमान ने अपनी पूरी टीम के साथ सरकार की कुशल मंगल की कामना करते हुए कल्पना सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की,ज्ञात हो इंडिया गठबंधन की बड़ी जीत के लिए मनिरामपुर के मुखिया और उनकी पूरी टीम ने दिन रात काम किया था,कांग्रेस के ऐसे ऐसे सक्रिय कार्यकर्ता के चलते ही निशात आलम की जीत बड़ी जीत में तब्दील हुई। गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने भी सभी का तहे दिल से स्वागत किया। मौके पर मुखिया मोजीबुर रहमान के साथ अताउर रहमान, खुर्शीद आलम,जौहर शेख, फेकारुल शेख, सऊद आलम,अजाजुल मास्टर एवं कई ग्रामीण मौजूद रहे।






