अमर भगत
अमड़ापाड़ा – प्रखंड मुख्यालय भवन के बीआरसी कार्यालय में शुक्रवार को नव पदस्थापित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमिताभ झा को शिक्षकों द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के शिक्षकों द्वारा वर्तमान बीईओ को फूल का बुके देकर बधाई देते हुए स्वागत किया गया। शिक्षा पदाधिकारी के रूप में नव पदस्थापित अमिताभ झा लिट्टीपाड़ा प्रखंड में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित है। वहीं अमड़ापाड़ा में उन्हें अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मौके पर मिर्जा जाहिर मेहंदी, कन्हैया भगत, बाबूचंद मिर्धा, आलोक भगत, सुमन गुप्ता, अमर भगत, सुनील मुर्मू, मुंशी हेम्ब्रम सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।






