Search

April 20, 2026 11:41 am

नाबालिग युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़): रविवार सुबह मोहनपुर में एक 17 वर्षीय युवक ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एएसआई सकल मराण्डी ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक साधिन मुर्मू बीते शनिवार शाम से ही घर से गायब था। रविवार सुबह ग्रामीणों ने मोहनपुर नदी किनारे स्थित झाड़ी के एक पेड़ में फांसी के फंदे से लटकते पाया। इसकी सूचना तुरन्त पुलिस को दी गई। वही मृतक के पिता गुड़ी मुर्मू ने कहा कि पुत्र शाम से घर से निकला था , जो वापस नही आया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!