Search

June 13, 2026 5:31 pm

सेवानिवृत्ति होने पर प्रधान सहायक के सम्मान में भव्य विदाई समारोह आयोजित।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड कार्यालय पाकुड़िया में कार्यरत उर्दू सह प्रभारी प्रधान सहायक मोहम्मद आरफीन सोमवार को सेवानिवृत हो गए । इनकी सेवानिवृत्ति पर प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी की अगुवाई में प्रखंड एवं अंचल कर्मियों की मौजूदगी में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया । इस दरमियान अपने वक्तव्य में बीडीओ , बीपीओ , बीपीआरओ, अभियंतागण सहित अन्य पदाधिकारियों ने बड़ा बाबू श्री आरफीन के पाकुड़िया ने बिताए गए सेवाकाल की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए उनके सुखी जीवन की मंगलकामना की । ज्ञात हो कि श्री आरफीन उर्दू सहायक सह प्रधान सहायक के पद पर 16 जून 2016 को पाकुड़िया में योगदान किये थे । उससे पहले वह हिरणपुर ब्लॉक में पदस्थापित थे । श्री आरफीन बिहार के कटिहार जिला के आजमनगर के रहनेवाले हैं । उन्होंने सेवानिवृति तक पाकुड़िया प्रखंड में पदस्थापित थे और अपनी व्यवहार कुशलता के कारण सबों के बीच काफी लोकप्रिय भी थे । बहरहाल विदाई के वक्त माहौल काफी गमगीन था ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!