राज्य सरकार द्वारा शत प्रतिशत नामांकित बच्चों के बीच गर्म पोशाक वितरण का है निर्देश प्राप्त।
राजकुमार भगत
राज्य सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देशानुसार जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित बच्चों के बीच गर्म पोशाक का वितरण किया जा रहा है। ठंड के मौसम को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित 03-06 वर्ष के शत प्रतिशत नामांकित बच्चों के बीच 2 सेट गर्म पोशाक का वितरण किया जा रहा है। उपायुक्त मनीष कुमार के द्वारा समाज कल्याण पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि बाल विकास परियोजना कार्यालय के माध्यम से सतत अनुश्रवण करते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को गर्म पोशाक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सभी बच्चे पूरे ठंड के मौसम में गर्म पोशाक पहन कर ही केंद्रों में आएंगे।
गौरतलब है कि जिला में कुल 43948 बच्चों के बीच गर्म पोशाक का वितरण किया जाना है जिसमें 03-04 वर्ष तक के 14930 बच्चे, 04-05 वर्ष के 19208 बच्चे व 05-06 वर्ष के 9810 बच्चे शामिल हैं।






