Search

October 4, 2026 6:28 pm

किराना दुकान में आग लगने से लाखों की क्षति

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): मंगलवार की रात जबरदहा सब्जी हटिया हटिया स्थित एक किराना दुकान में आग लगने से लाखों की सामान व खाद्यान्न जलकर राख हो गई। हटिया परिसर स्थित पवन साहा का टिन से बने किराना दुकान है।शाम को दुकान बंद कर दुकानदार हिरणपुर स्थित अपने आवास में आ गया। इस बीच रात करीब 10-11 बजे अचानक दुकान में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि दुकान सहित रखे हुए खाद्यान्न व सभी सामान जलकर राख हो गया। मंगलवार को ही दुकानदार से काफी मात्रा में प्याज में मंगाया था। इस आगलगी से करीब दो लाख की सामान जल गई। वही दुकान भी पूरी तरह नष्ट हो गया। आशंका जताई जा रही है कि दुकान निकट कुछ लोगो द्वारा ठंड के कारण आग जलाकर ताप रहा था। जिसकारण आग दुकान में फैल गई। इसकी सूचना मिलने साथ रात को ही अंचलाधिकारी मनोज कुमार व पुलिस पहुंची थी व आवश्यक छानबीन भी किया था। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि आग लगने से करीब दो लाख की क्षति हो गई है। आग लगने की कारणों का पता नही चल पाया है।

img 20241204 wa00003941810526179976011

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!