Search

April 19, 2026 7:54 pm

अमड़ापाड़ा में पल्स पोलियो अभियान की शुरुवात:15556 बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आठ दिसंबर से पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया वही इस अभियान को अंचलाधिकारी औसफ़ अहमद खान,सीएचसी प्रभारी डॉ खालिद अहमद, ने पोलियो खुराक पिलाकर महिलाओं को जागरूक कर उन्होंने बताया कि, हर माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक कर ग्रामीण सहित प्रखंड क्षेत्रों के लोगों को पोलियोरोधी खुराक शून्य से पांच साल तक के बच्चों को पिलाने के लिए प्रेरित करे.और बताया कि,206 सहिया व सेविका की टीम बनाई गई है,27 सुपरवाइजर नियुक्त किया गया है ताकि प्रखंड क्षेत्र में 15556 बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है. जिसे ससमय पूरा किया जा सके। वही रविवार के बाद बूथों और आंगनबाड़ी में छूटे हुए बच्चों को साेमवार व मंगलवार को घर-घर जाकर खुराक पिलायी जायेगी. शत-प्रतिशत बूथ कवरेज के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. इसमें सहिया के माध्यम से घर-घर संदेश एवं शहरी क्षेत्र में माइकिंग के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है. मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी मो खालिद अहमद,डॉ शिवम,सीएचओ दिनेश कुमार,सुजीत कुमार,एएनएम मीनू मुर्मू,नीरू नीलम एक्का,सहित अन्य मौजूद थे.

img 20241208 wa00115569071658890715288

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!