Search

April 17, 2026 10:52 am

महेशपुर थाना क्षेत्र में चला ताबड़तोड़ वाहन जांच अभियान,कई वाहन समेत टोटो जब्त।

इकबाल हुसैन

उपायुक्त पाकुड़ के निर्देश पर एसडीपीओ विजय कुमार एवं महेशपुर अंचल अधिकारी संजय कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस वाहन जांच अभियान चलाकर कुल 4 ट्रैक्टर को जब्त किया गया जिसमे अधिक ट्रैक्टर ड्राइवर का ड्राइविंग लाइसेंस नही था । जिसके चलते सभी ट्रैक्टर का भी कागजात भी नही रहने से सभी ट्रैक्टर को जब्त कर थाना में रखा गया । वही महेशपुर थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात के निर्देश पर डीटीओ की टीम के साथ थाना के सामने एएसआई रवि शर्मा एवं कई पुलिस के जवान भी शामिल थे । इन सभी के द्वारा बारी बारी से आने जाने वाले वाहनों की जांच की गई साथ ही डीटीओ कर्मी अमित कुमार एवं अन्य कर्मी के द्वारा कुल 8 टोटो एवं 14 मोटर साइकिल में कुल 76550 रुपए का जुर्माना काटा गया ।मौके पर अचल अधिकारी संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि ये अभियान सड़क सुरक्षा के तहत चलाया जा रहा है ।जबकि वाहनों की जांच कर कागजात के अभाव होने पर जब्त कर डीटीओ के द्वारा आवश्यक करवाई किया जाएगा । वहीं थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात ने आने जाने वाली को हिदायत दिया की हेलमेट पहन कर ही बाइक चलाए

img 20241211 wa00133914332555667964414

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!