Search

April 17, 2026 9:23 am

मुखिया के नेतृत्व में विद्यालय के बच्चों के बीच स्वेटर, ड्रेस, जूते-मोजे किए गए वितरित।

राजकुमार भगत

पाकुड़। पाकुड़ सदर प्रखंड के मनीरामपुर स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय (उत्तर टोला) में बच्चों के बीच स्वेटर, ड्रेस, जूते और मोजे का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय में ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए किया गया, ताकि बच्चों को पढ़ाई के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। कार्यक्रम में मुखिया माजिबुर रहमान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और बच्चों के बीच इन सामग्रियों का वितरण किया। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से पढ़ाई करने और विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक आजमल खान ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास बच्चों को ठंड से बचाने के साथ-साथ उनकी शिक्षा में निरंतरता बनाए रखने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम में प्रबंधन कमेटी की अध्यक्ष यासनुर बीबी, राकिब शेख, साहिर शेख, आताउर रहमान, खुर्शीद आलम, जौहर शेख, मोतीउर रहमान, सफीकुल इस्लाम और हेलाल शेख सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस पहल से बच्चों और उनके अभिभावकों में खुशी का माहौल देखा गया। उपस्थित लोगों ने मुखिया माजिबुर रहमान और विद्यालय प्रबंधन की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!