प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) थाना क्षेत्र के गोविंदपुर साहिबगंज हाइवे गोहांडा के समीप शुक्रवार देर शाम अभिषेक बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।मिली जानकारी के अनुसार बस संख्या जेएच 04जेड 2017 लिट्टीपाड़ा से बरहेट जा रही थी, ठीक गोहांडा के समीप चालक ने बस को नियंत्रण नहीं कर सका और पुल को तोड़ते हुए बस दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे चालक विष्णु राय घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर लिट्टीपाड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिट्टीपाड़ा पहुंचाया जहां चिकित्सक द्वारा घायल चालक का प्राथमिक उपचार किया गया। थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि बस दुर्घटना की खबर मिला है। किसी भी प्रकार का जान माल की नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस जांच कर रही है।






