Search

April 17, 2026 3:19 am

तंबाकू निषेध अभियान चलाकर कई दुकानदारों से वसूला गया जुर्माना।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी कनीय अभियंता लालू रविदास ने शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के बद्रीकुण्ड , रामघाटी , तेगुड़िया , सोरला एवं बोन्नोग्राम सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न दुकानों का औचक निरीक्षण किया । इस दौरान कई दुकानदारों को तम्बाकू गुटखा आदि निषिद्ध पदार्थ बिक्री करते पाया गया जिनसे चेतावनी दंड स्वरूप 200 रुपया करके कुल 1800 रुपये का जुर्माना वसूला गया और आगे से गुटखा, तम्बाकू, सिगरेट आदि निषिद्ध पदार्थ नहीं बेचने की हिदायत दी गई । अधिकारियों ने बताया कि ऐसे निषिद्ध पदार्थ की बिक्री एवं सेवन प्रतिबंधित है । अभी छापेमारी अभियान जारी रहेगा ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!