सुस्मित तिवारी
पाकुड़ :- डायट पाकुड़ में झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय सेंटर फॉर कैटलाइजिंग चेंज (सी3) के तकनीकी सहयोग से विद्यालय स्वास्थ्य व कल्याण कार्यक्रम के तहत आरोग्य दूतों के पांच दिवसीय 11 दिसंबर से 16 दिसंबर तक गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दी गयी. प्रशिक्षण की शुरुवात प्राचार्य डाइट श्री मोहन जी झा डाइट के संकाय सदस्य राकेश रजक, जूही शिवानी व जिला समन्वयक C3 के कुंदन सिंह के समन्वय से की गयी . मौके पर प्राचार्य मोहन जी ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को विद्यालय आरोग्य दूत के रूप में तैयार करना है ताकि वे स्कूल के बच्चों को स्वाश्थ्यs एवं स्वछता के प्रति जागरूक कर सके, उन्होंने एवं बताया कि पाकुड़ से सभी स्कूलों से चयनित दो-दो शिक्षकों को शामिल किया गया है, जिसमें कुल 768 आरोग्य दूतों को प्रशिक्षण दिया जाना है. उन्झोने बताया की इस प्रशिक्षण के द्वारा शिक्षको की समझ स्वाश्थ्य के प्रति और मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा. ताकि वे किशोर किशोरियों को उनके शारीरिक, मानसिक, सामाजिक व जीवन कौशल सबंधी जानकारी देकर उन्हें सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर सकें.
मौके पर सेंटर फॉर कैटलाइजिंग चेंज C3 ने भी अहम् भूमिका निभाई और जिला स्तारिये साधन सेवियों में डॉ. सुधीर कुमार, जॉन सुभाष मुर्मू, बिनोद सिंह, रणजीत वर्मा, मों.नुरुल हक, रमाशंकर भगत, कैलाशपति नारायण, प्रमोद कुमार पाण्डेय, एवं विस्वजित पाण्डेय आदि की भूमिका सराहनीय थी.
प्रशिक्षण में स्वाश्थ्य बढ़ना, भावनात्मक कल्याण, पारस्परिक सम्बन्ध, HIV एवं प्रजनन स्वाश्थ्य बाल विवाह दहेज़ प्रथा सड़क सुरक्षा , पोषण स्वक्षता आदि के संबंधित विषयों पर प्रकाश डाला गया. ट्रेनिंग प्रोग्राम में एपीओ आभा मंडल ने भी अपने विचार रखे. इस अवसर पर एपीओ रानू बोस, किरण कुमारी, रीना कुमारी, सोभा कुमारी, इति कुमारी, अनुभूति संतोष प्रसाद सहित सभी जिला संसाधन सेवी प्रशिक्षक के रुप में मौजूद थे.





