Search

April 16, 2026 9:17 pm

जिले के साढ़े आठ लाख कार्डधारियों को तय मात्रा में मिले राशन, डीलर करे सुनिश्चित, उपायुक्त।

जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के साथ एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

सतनाम सिंह

जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने कहा लाभुक एवं डीलर को किसी भी प्रकार की समस्या हो वह सीधे मुझसे संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लाभुकों को मिलने वाली अनाज की मात्रा का सही वितरण। कम भी वितरण नहीं, ना अधिक वितरण करें।
उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि ईश्वर दो लोगों को नेक कार्य करने के लिए बनाया है, एक है डॉक्टर और दूसरा जन वितरण प्रणाली विक्रेता। सभी जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं को निर्देश देते हुए कहा कि खाद्यान्न का वितरण पारदर्शी तरीके से किया जाए। पीडीएस डीलरों को कहा कि सरकार द्वारा तय मात्रा में ही सभी कार्डधारियों को राशन मिले यह सुनिश्चित करें। साथ ही राशन के साथ अनिवार्य रूप से पर्ची भी लाभुकों को देने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही सभी पीडीएस डीलरों को शत प्रतिशत राशन वितरण करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने बताया कि सभी जन वितरण प्रणाली दुकानों में पोस मशीन से राशन वितरण करें। सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानदार लाभुकों के बीच ससमय राशन का वितरण करें। खाद्यान्न वितरण में कटौती तथा लाभुकों के साथ लापरवाही बरतने पर वैसे दुकानदारों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा। राशन की कालाबाजारी करने और लाभुकों को कम सामग्री देनेवाले जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) डीलरों को बख्शा नहीं जाएगा। इस तरह के मामलों में शिकायत सही पाये जाने पर उनका लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिनका अंगूठा काम नहीं कर रहा है उनका राशन नहीं कटेगा। उनका आंख के रेटिना के माध्यम से पहचान लिया जाएगा। मौके पर विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभूवन कुमार सिंह, एपीआरओ पवन कुमार, सभी एमओ एवं जिले के सभी डीलर उपस्थित थे।

img 20241216 wa00101107739133679360455

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!