इकबाल हुसैन
महेशपुर थाना परिसर में पाकुड़ एसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर जन समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमे महेशपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से जन समाधान को लेकर ग्रामीण पहुंचे । जहां एक एक कर सभी का शिकायत सुना गया । वही एसडीपीओ विजय कुमार ने बताया की जन शिकायत में कुल 12 मामला सामने आया जिसमे 2 मामले को त्वरारित करवाई करते हुए निस्पादन किया गया साथ ही बाकी जो मामला है उसे जांच उपरांत जल्द निस्पादन किया जाएगा । इस मौके पर महेशपुर थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात, रदीपुर थाना प्रभारी विवेक कुमार,पाकुड़िया थाना प्रभारी अमित कुमार ,आमडापड़ा एएसआई,पुलिस निरीक्षक बाबूराम भगत सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे ।







