Search

October 3, 2026 12:31 am

मुखिया के नेतृत्व में बच्चों के बीच स्वेटर,ड्रेस,जूते-मोजे का किया गया वितरण।

राजकुमार भगत

पाकुड़ । बढ़ती ठंड के प्रकोप को देखते हुए सदर प्रखंड के मनीरामपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के बीच स्वेटर,ड्रेस,जूते-मोजे का वितरण किया गया, ताकि बच्चों को पढ़ाई के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो । कार्यक्रम में माजिबुर रहमान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और बच्चों के बीच इन सामग्रियों का वितरण किया। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से पढ़ाई करने और विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया । मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोबाससर हुसैन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास बच्चों को ठंड से बचाने के साथ-साथ उनकी शिक्षा में निरंतरता बनाए रखने में सहायक होते हैं । कार्यक्रम में प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष मंजरुल इस्लाम, शिक्षकगण एवं जौहर शेख, खुर्शीद आलम, रहमतुल्लाह शेख सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस पहल से बच्चों और उनके अभिभावकों में खुशी का माहौल देखा गया। उपस्थित लोगों ने मुखिया माजिबुर रहमान और विद्यालय प्रबंधन कमिटी की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!