इकबाल हुसैन
महेशपुर विधानसभा विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खुरुकडांगा बियाकातरा अर्जुनदहा के बीच नाले में अनाबद्ध योजना अंतर्गत पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास फीता काटकर व नारियल फोड़ कर किया। इस पुल का निर्माण 56.048 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने इस मौके पर कहा कि हमेशा विकास की राजनीति की है और विकास की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने हेतु उन मुद्दों को लगातार विधानसभा में उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बहुत सारी जटिल समस्याएं थीं, लेकिन हम अपने स्तर से बहुत सारी जटिल समस्याओं का समाधान किया है। बाकी बचे हुए समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पुल का निर्माण होने से इस क्षेत्र के सैकड़ों गांव सीधे प्रखंड मुख्यालय से जुड़ जाएंगे। अब लोगों को आवागमन करने में काफी सुविधा होगी। उन्होंने पुल निर्माण कार्य से संबंधित संवेदक एवं अधिकारियों से कहा कि पुल निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुल निर्माण का कार्य हर हाल में मानक अनुसार एवं समय-सीमा के अंदर पूर्ण हो जाना चाहिए।






