Search

April 16, 2026 10:35 am

अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने चलाया विशेष अभियान।

एस कुमार

पाकुड़ पुलिस कप्तान के निर्देश पर महेशपुर थाने के एसआई अरविंद राय ने गुरुवार को अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान, पुलिस बल के जवानों के साथ मिलकर थाने के सामने एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के क्रम में, वाहनों से संबंधित कागजात, डिक्की, हेलमेट जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखना है। पुलिस ने लोगों से सहयोग करने और अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम में मदद करने की अपील की है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!