Search

April 16, 2026 12:24 am

विधायक ने काशा पोखर के जीर्णोद्धार कार्य का किया शिलान्यास।

इकबाल हुसैन

महेशपुर विधानसभा विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी ने रविवार को महेशपुर प्रखंड अंतर्गत सिलमपुर पंचायत के सिलमपुर गांव में काशा पोखर एम.आई. योजना के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास फीता काटकर एवं नारियल फोड़ कर किया।योजना की प्राक्कलित राशि 1 करोड़ 4 लाख 83 हजार 61 रुपए है। यह तालाब 7.29 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है।वही विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी ने बताया की इस तालाब से सिलमपुर, हाथीमारा, चांदपुर, सिराजपुर, कुतुबपुर, कसियाडांगा, मकदमपुर आदि गांवों के 100 हेक्टेयर भूमि में खरीफ और रबी की फसलों की सिंचाई होती थी। पिछले कई वर्षों से तालाब का जीर्णोद्धार नहीं होने से इसमें मिट्टी भर था ।जिससे इसकी सिंचाई क्षमता कम हो गई थी ।वर्तमान में इसकी गहराई मात्र (01) एक मीटर है। इससे करीब 15 हेक्टेयर में खरीफ की सिंचाई होती है। तालाब के सूख जाने से रबी की फसल में सिंचाई संभव नहीं है। दिनांक 21.06.2016 को जिला योजना समिति की बैठक में माननीय मंत्री जल संसाधन तथा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड सरकार ने निर्देश दिया था कि महेशपुर प्रखंड स्थित काशा तालाब का जीर्णोद्धार किया जाए। इसके अलावा प्रो. स्टीफन मरांडी विधायक महेशपुर एवं अध्यक्ष, लोक लेखा समिति, झारखंड सरकार ने पत्रांक 213/अनु.का. दिनांक 28.05.2017 द्वारा काशा तालाब के जीर्णोद्धार की मांग किया गया था ।वही कनिया अभियंता सहबाग हुसैन ने जानकारी देते हुए कहा की इस तालाब के जीर्णोद्धार में तालाब के 240 मी. x 240 मी. क्षेत्रफल को 2.0 मीटर गहरा करने का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा तालाब के किनारे को मजबूत किया जाएगा साथ ही 02 इनलेट एवं 01 आउटलेट का भी प्रावधान किया गया है। ताकि सिंचाई सुविधा को बढ़ाया जा सके।इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां,प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू ,प्रखंड उपाध्यक्ष रूहुल अमीन,सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम,संतोष हेंब्रम,अब्दुल वदूद,पंचायत समिति एनामुल हक,गोलक सिंह,अरशद मंडल ,मैनुद्दीन अंसारी ,हबीबुर रहमान,तारीक अनवर,असराफुल अंसारी ,करीम अंसारी ,नसीम अहमद,टाइगर ,कालिदास सोरेन ,सफाजुल अंसारी ,राहीबुल शेख ,जोशिम शेख,ग्राम प्रधान,संवेदक रवि कुमार भगत समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

img 20241222 wa00768701739841533405101

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!