Search

April 15, 2026 10:35 pm

पुलिस से छापेमारी कर कोयला लदे दो पिकअप वैन को किया जब्त

दो व्यक्ति को किया गिरफ्तार

रेकी के संदेह में पकड़े गए एक हुंडई कार की हो रही है जांच

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): शनिवार रात पुलिस ने झरनाटोला -तोड़ाई पथ के विपतपुर निकट अवैध रूप से कोयला लदे दो पिकअप वैन को पकड़ा। वही मौके से चौकिढाप निवासी राम किशोर साहा व देवपुर के धनन्जय साहा को गिरफ्तार किया गया। वही इस अवैध कारोबार के रेकी के संदेह में एक हुंडई कार को भी जब्त किया गया। गुप्त सूचना पर थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह पुलिसबल के साथ विपतपुर स्थित सड़क में रात के साढ़े 12 बजे छापेमारी किया। जहां झरनाटोला की ओर से तोड़ाई ले जाते हुए कोयला लदे पिकअप वैन संख्या डब्लूबी 93 -0778 व डब्लूबी 57 सी 9282 को जांच के लिए पुलिस ने रोका। जहां तिरपाल से ढके करीब 13- 13 टन कोयला पाया गया। जो पैनम पथ से लोड कर अवैध रूप से लाया जा रहा था । जिसे सितपहाडी स्थित एक ईंट भट्ठा तक पहुंचाना था।वही मौके से दो लोगो को गिरफ्तार भी किया गया। इसमे से एक पिकअप वैन के मालिक रामकिशोर साहा भी पकड़ा गया। वही रास्ते मे रेकी के संदेह में हुंडई कार संख्या जेएच 16 ए 9315 को भी पकड़कर थाना लाया गया। इस मामले को लेकर थाना प्रभारी ने गिरफ्त में आये दोनों आरोपी से काफी देरतक पूछताछ की गई। पुलिस इस रैकेट की उद्भेदन को लेकर गहन रूप से जांच में जुटी हुई है। सम्भवत इसमें कई माफियाओ का भी नाम सामने आ सकता है। इस सम्बंध में थाना प्रभारी ने बताया कि छापेमारी कर कोयला लदे दो पिकअप वैन को पकड़ा गया है। वही मौके से दो लोगो को गिरफ्तार भी किया गया है। इस मामले को लेकर सघन जांच की जा रही है। इसमें संलिप्त लोगो के ऊपर भी करवाई करने की तैयारी की जा रही है। वही मोबाइल तकनीक से भी साक्ष्य जुटाने की प्रयास किया जा रहा है। हुंडई कार को लेकर सघन जांच की जा रही है की इस मामले में संलिप्त है कि नही। क्षेत्र में अवैध रूप से कोयला का कारोबार किसी भी हालात में चलने नही दी जाएगी। इसको लेकर छापेमारी कार्य निरन्तर जारी रहेगी।

img 20241222 wa00497764165766379521216

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!