चौक चौराहे एवं गली मोहल्ले में खुले आम बिक रही है पाकुड सहित पूरे जिले में फर्जी एटीएम टिकट- अजहर इस्लाम।
जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन इन फर्जी टिकट के थोक विक्रेता पर अविलंब करे करवाई , नही तो किया जाएगा जन आंदोलन।
बजरंग पंडित पाकुड़।
पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में जुआ और लॉटरी के बढ़ते प्रचलन पर समाजसेवी और एनडीए के पूर्व प्रत्याशी अजहर इस्लाम ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि ये अवैध गतिविधियां क्षेत्र के युवाओं और परिवारों के लिए कैंसर जैसी बीमारी बन गई हैं। अजहर इस्लाम ने कहा कि लॉटरी और जुआ न केवल लोगों को आर्थिक रूप से बर्बाद कर रहे हैं, बल्कि समाज में अपराध और तनाव को भी बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित लॉटरी बेचने वाले और इसमें शामिल लोग समय रहते सुधर जाएं, नहीं तो लॉटरी माफिया के खिलाफ व्यापक रूप से जन आंदोलन किया जाएगा, खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी,लॉटरी नुमा बीमारी को जड़ से खत्म किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, इस नेटवर्क में कुछ स्थानीय दलाल और कलम धारी की भी संलिप्तता की बात सामने आ रही है, इनकी भूमिका की जांच के लिए प्रशासन को जरूरी कदम उठाने चाहिए। अजहर इस्लाम ने इस मुद्दे पर प्रशासन से भी त्वरित और सख्त कार्रवाई की मांग की है। अजहर इस्लाम ने कहा, “यह अवैध लॉटरी और जुआ युवाओं के जीवन को बर्बाद कर रहा है। परिवार आर्थिक और मानसिक समस्याओं से जूझ रहे हैं। जो लोग इस धंधे को चला रहे हैं और इसमें शामिल हैं वैसे लोग यह धंधा छोड़ दे सुधार जाएं अन्यथा बड़े पैमाने पर लॉटरी माफिया के खिलाफ जन आंदोलन किया जाएगा।
जुआ और लॉटरी से होने वाले नुकसान
- आदत: जुआ और लॉटरी की लत युवाओं का समय और पैसा बर्बाद कर रही है।
- लालच: जीतने की उम्मीद में लोग अपनी मेहनत की कमाई गंवा रहे हैं।
- तनाव: जुआ में हारने के बाद मानसिक तनाव और अवसाद जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं।
- पारिवारिक समस्याएं: आर्थिक तंगी के कारण परिवारों में कलह और विघटन हो रहा है।
- भविष्य की बर्बादी: जुआ और लॉटरी के कारण युवा अपना करियर और जीवन बर्बाद कर रहे हैं।
समाधान के उपाय
- शिक्षा और करियर पर ध्यान: युवाओं को अपनी पढ़ाई और करियर पर फोकस करना चाहिए।
- आर्थिक बचत: पैसे की बचत कर उसे सही जगह पर निवेश करना चाहिए।
- सामाजिक भागीदारी: सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेकर समाज के लिए कार्य करें।
- जुआ और लॉटरी से दूरी: अवैध गतिविधियों से दूर रहकर समय और धन का सही उपयोग करें।
अजहर इस्लाम ने कहा, यह समाज का कर्तव्य है कि इन गतिविधियों पर नजर रखें और प्रशासन के साथ मिलकर इसे रोकने में सहयोग करें। यदि हम समय पर कदम नहीं उठाएंगे, तो हमारा समाज और युवा पीढ़ी बर्बादी की ओर बढ़ जाएगा।







