Search

November 18, 2026 10:57 am

विद्यालय में आउटरीच सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

स्वराज सिंह

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर नब्बे दिवसीय आउटरीच सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम उत्क्रमिक मध्य विद्यालय नवादा, उत्क्रमित +2 विद्यालय इलामी समेत अन्य विद्यालय में चलाया गया जागरूकता अभियान। आज के इस कार्यक्रम में नशीली दवाएं का दुष्प्रभाव, नशे करने से होने वाली शारीरिक, मानसिक,आर्थिक रूप से कमजोर होने समेत दुर्घटना की संभावना को लेकर कई महत्वपूर्ण बातों से उपस्थित छात्र छात्राएं को समझाया गया। साथ ही मौलिक अधिकार और मौलिक कर्तव्य के बारे में जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ से मिलने वाली निशुल्क कानूनी सहायता पर जानकारी दी गई। मौके पर पीएलवी कमला राय गांगुली, अमूल्य रत्न रविदास, अजारुल शेख उपस्थित रहे। इस दौरान अन्य पैरा लीगल वॉलिंटियर्स ने अपने अपने कार्य क्षेत्रों में आउटरीच कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!