Search

April 13, 2026 11:12 pm

अवैध खनन, अवैध परिवहन, अवैध भंडारण पर अंकुश लगाने को लेकर डीसी ने दिया सख्त निर्देश।

जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न।

सतनाम सिंह

उपायुक्त ने अवैध कोयला, अवैध पत्थर, अवैध बालू उठाव, अवैध खनन, अवैध भंडारण के रोकथाम के लिए पूर्व के बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन की बिन्दुवार समीक्षा करतें हुए जिला खनन पदाधिकारी के द्वारा की गई कार्रवाई का ब्यौरा लिया। साथ ही डीएमओ को अवैध खनन करने वालो पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि चेकपोस्ट पर प्रतिनियुक्त कर्मियों को सख्त निर्देश दिया जाए कि कोई भी अवैध माइनिंग, परिवहन हुआ तो प्रतिनियुक्त कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने जिला खनन टास्क फोर्स के पदाधिकारी व सदस्यों को क्षेत्रों का भ्रमण कर औचक निरीक्षण करने को कहा। उपायुक्त ने कहा की खनन व परिवहन कार्य में कोई भी लोग संलिप्त पाए जाते हैं तो उसके विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करने को कहा। साथ ही अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि सप्ताह में दो बार रेंडमली चेकपोस्ट का निरीक्षण करें। निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी फुटेज की जांच करेंगे की कितने वाहन का चलान की जांच की गई। पुलिस अधीक्षक ने जिले में अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन को रोकने हेतु विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी अंचलाधिकरियों व थानेदारों को निर्देशित किया कि आपस में समन्वय स्थापित कर औचक छापेमारी की जाए ताकि अवैध खनन करने वाले लोगों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।

img 20241224 wa00532533551458478725498 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!