Search

April 13, 2026 9:38 pm

एलआरडीसी ने महेशपुर में सुशासन दिवस और पैसा एक्ट पर की चर्चा, सखी मंडल के साथ की बैठक।

एस कुमार

एलआरडीसी पाकुड़ मनीष कुमार ने सुशासन दिवस व पैसा एक्ट को लेकर मंगलवार को महेशपुर पहुँचे. जहां उन्होंने जेएसलपीएस के सखी दिवस के अवसर पर तेलियापोखर पंचायत अंतर्गत बलियापतरा गांव पहुँचकर सखी मंडल के दीदियों के साथ सीधा संवाद करते हुए एक बैठक की. बैठक ने पांचसुत्र, क्रेडिट लिंकेज, सामाजिक विकास, सरकारी योजना व आजीविका गतिविधियों के बारे में जानकारी ली. वही उन्होंने सामुदायिक निवेश निधि और क्रेडिट लिंकेज के राशि से दीदियों को कृषि, पशुपालन और व्यवसाय करके आर्थिक स्थिति मजबूत व आत्मनिर्भर बनने को लेकर चर्चा भी की. साथ ही एलआरडीसी ने जेआईसीए परियोजना से सूक्ष्म टपक सिंचाई से खेती कर रहे उगन्ति दीदी का स्टोबरी प्लॉट, आम, बागवानी, बिरसा सिंचाई कूप और वर्मी कंपोस्ट यूनिट का निरीक्षण करते हुए दीदियों के कार्य का प्रशंसा की. उन्होंने बलियापतरा समेत दमदमा लैम्प्स, जयनगरा आंगनबाड़ी केंद्र व पंचायत भवन का भी निरीक्षण कर कई दिशा निर्देश दिये. मौके पर बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव, कार्यपालक दंडाधिकारी, बीपीआरओ प्रसेनजित मंडल, जेएसलपीएस के प्रबंधक उज्ववल रविदास, आशीष रंजन, बिपिन कुमार, बबली कुमारी, बुलबुली माल सहित अन्य मौजूद थे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!