Search

April 13, 2026 8:00 pm

क्रिसमस के अवसर पर चर्च में प्रार्थना सभा आयोजित।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): क्रिसमश के अवसर पर मंगलवार की रात व बुधवार को भी सभी चर्च में प्रार्थना सभा आयोजित हुई। जिसमें ईसाई समुदाय के लोगो ने प्रभु यीशु को स्मरण कर नमन किया। तोड़ाई में आयोजित चर्च में बीते शाम से ही उत्सव का माहौल था। जहाँ क्षेत्र के हजारों ईसाई समुदाय के लोग उपस्थित हुए। इस पर्व को लेकर चर्च स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया था। जहां प्रभु यीशु की सचित्र जीवनी की मनमोहक प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। रात को फादर चार्ल्स व फादर मानु के द्वारा उपस्थित लोगों के बीच प्रभु यीशु को स्मरण करते प्रार्थना कराई गई। फादर ने उपस्थित लोगों के बीच प्रभु की जीवनी व उपदेशो को विस्तृत रूप से जानकारी दिया। इसके बाद बुधवार सुबह पुनः प्रार्थना सभा आयोजित हुई। जहां बाबुधन मराण्डी के नेतृत्व में संत गोरेटटी विद्यालय के छात्राओ द्वारा प्रभु यीशु की याद में गीत की प्रस्तुति की गई। वही फादर ने उपस्थित लोगों के बीच प्रार्थना कराई। इस अवसर पर विद्यालय के सिस्टर प्रमिला सहित अन्य लोग उपस्थित थे। उधर संत लुक्स मिशन निकट स्थित चर्च सहित अन्य चर्च में भी प्रार्थना सभा आयोजित हुई। जिसमें सभी ईसाई समुदाय के लोगो ने भाग लिया।

img 20241225 wa0016552366464204508988

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!