प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि तकनीकी सूचना केंद्र, लिट्टीपाड़ा में रबी कर्मशाला 2024 -सह- किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।इस दौरान में जिले से पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि रबी कर्मशाला का मकसद कृषि क्षेत्र की विकसित तकनीक को किसानों तक पहुंचाना है ताकि पैदावार को और बढ़ाया जाए और अन्नदाता किसान को खुशहाल बनाया जा सके।इस दौरान जिला कृषि पदाधिकारी ने श्री सिंह ने कहा कि बदलते समय के साथ कृषि के क्षेत्र में भी बदलाव की जरूरत है इसमें किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने और जैविक खेती कर उत्पादन बढ़ाने की सलाह दी। वहीं कर्मशाला में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि किसान कृषि कार्यों के साथ-साथ सरकार के अन्य विभागों की योजनाओं का लाभ लेकर अपनी तरक्की की राह को प्रशस्त कर सकते हैं। उन्होंने उपस्थित किसानों को धान अधिप्राप्ति हेतू लैम्पस लिमिटेड के माध्यम से धान देकर राज्य सरकार द्वारा दिये जा रहे सम्मानजनक न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,400 रुपये प्रति क्विंटल राशि बैंक खाते में प्राप्त करने की सलाह दिए। मौके पर प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी पद्म किशोर महतो, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी अभिषेक कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी के.सी.दास, सहायक तकनीकी प्रबंधक रामेश्वर मुर्मू जनसेवक कुंदन कुमार, लिसू टुडू दिवेश मिश्रा, राजेन्द्र भगत सहित काफ़ी संख्या में कृषक मित्र एवं किसान उपस्थित थे।






