सतनाम सिंह
शुक्रवार करीब 2 बजे नगर थाना की पुलिस ने कोयला चोरी अभियान में धाराएं 14 लोगों के विरुद्ध नगर थाना कांड संख्या 328/24 दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा। नगर थाना प्रभारी हरदेव प्रसाद ने नगर थाना में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि नगर थाना क्षेत्र में कोयला चोरी के खिलाफ एक बड़ा छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान में डीसीपी अजय आर्यन के नेतृत्व में पुलिस ने लोटामारा, पियादपुर और असंदीपा में छापेमारी की। इस दौरान लगभग 46 साइकिल,करीब 80 क्विंटल कोयला और 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया। और कुछ नाबालिक को भी पूछताछ के लिए पकड़ा गया है पूछताछ के बाद उनके परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। इस कोयला छापामारी अभियान में डीएसपी अजय आर्यन और एएसआई सनातन मांझी के साथ पुलिस बल ने भाग लिया।







