Search

April 13, 2026 10:47 am

जमीन विवाद: सीओ ने कटवाया धान की फसल, एसडीओ कोर्ट के फैसले के बाद हुई कार्रवाई।

एस कुमार

महेशपुर अंचल के तुलसीपुर गांव में दो पक्षों के बीच 35 बीघा जमीनी विवाद को लेकर शुक्रवार को सीओ संजय कुमार सिन्हा ने जमीन पर लगाये गए धान की फसल को कटवाया. जानकारी के अनुसार तुलसीपुर मौजा पर 35 बीघा जमीन को लेकर गांव के ही गोमो सोरेन एवं प्रधान किस्कु के बीच कई महीनों से विवाद चल रहा था. दोनों का जमीनी विवाद न्यायालय में लंबित था. जिसके बाद एसडीओ पाकुड़ कोर्ट से गोमो सोरेन के पक्ष में फैसला सुनाया. वही प्रधान किस्कु ने पाकुड़ डीसी को इसकी शिकायत भी की है. वही शुक्रवार को महेशपुर सीओ संजय कुमार सिन्हा ने सीआई उपेंद्र यादव, अंचल कर्मचारी बाबूजी बास्की, अंचल अमीन उमाकांत यादव, थाने के एएसआई जयशंकर राम व दलबल के साथ तुलसीपुर जमाबंदी संख्या 19 थाना संख्या 71 में कुल35 बीघा जमीन से 8 से 10 बीघा खेत से धान कटवाया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!