Search

April 13, 2026 7:41 am

आउटरीच सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत गोकुलपुर हटिया में ग्रामीणों को दी गई कानूनी जागरूक।

बजरंग पंडित

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर नब्बे दिवसीय आउटरीच सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम का पाकुड़ प्रखंड के गोकुलपुर हटिया समेत नवादा पंचायत में चलाया गया। उक्त अभियान में गोकुलपुर हटिया में आए दूर दराज के आदिवासी क्षेत्रों जैसे दुर्गापुर, गोसाईंपुर, विशुनपुर, कोलजोड़ा समेत अन्य सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लोगों के बीच डायन प्रथा, घरेलू विवाद, मानव तस्करी, बाल विवाह समेत डीएलएसए से मिलने वाली मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी दी। जागरूकता के दौरान जागरूक पर्ची वितरण की गई हटिया परिसर में घूम घूमकर कानूनी एवं सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता अभियान चला कर लोगों को जागरूक किया गया। आज के इस कार्यक्रम में पैरा लीगल वॉलिंटियर्स मौकमाउल शेख, एजारुल शेख, अमूल्य रत्न रविदास, प्रियंका झा, नीरज कुमार राउत उपस्थित रहे।

img 20241228 wa00135203538727851124985

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!