Search

April 13, 2026 1:04 am

जिले के विभिन्न प्रखंड में आयोजित आयुष जांच शिविर में 159 लोगों का किया गया स्वास्थ्य जांच

कैंप में 39 लोगों को योगाभ्यास भी कराया गया।

राजकुमार भगत

अमड़ापाड़ा प्रखंड के तालझारी, एवं पाकुड़िया प्रखंड के पलियादहा गांव में आयुष विभाग की ओर से मंगलवार को आयुष कैंप लगाकर कुल 159 लोगों का स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवा दिया गया। डॉ. अमरेश कुमार, डॉ मिथिलेश सिंह, डॉ बिरेंद्र कुमार विश्वकर्मा एवं संतोष कुमार यादव ने बताया की इस कैंप में आज रक्तचाप, मधुमेह, जॉइंट पेन, गठिया, बच्चों से संबंधित आदि रोगों का जांच निशुल्क किया गया। साथ ही सभी को मुफ्त दवा भी दी गई। वहीं शिविर में आने वाले मरीजों को शुगर, ब्लड प्रेशर का भी जांच की गई। कैंप में योग प्रशिक्षक के द्वारा योगाभ्यास कराया गया। प्रशिक्षक ने बताया कि अगर मनुष्य अपनी जीवन शैली में सुधार कर लेता है तो वह रोगमुक्त जीवन यापन कर सकता है। अगर मनुष्य रोजाना 30 मिनट योग और संतुलित आहार का प्रयोग करें तो वह स्वस्थ रह सकता है।

img 20241231 wa00117281161472568632292

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!