Search

April 12, 2026 11:34 pm

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान: नियमों की धज्जियाँ उड़ाते नाबालिक टोटो चालक।

बजरंग पंडित

पाकुड़ परिवहन विभाग की तरफ से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान निरंतर जारी है, लेकिन यह अभियान कागजों पर ही सीमित नजर आता है। वाहन जांच के दौरान जुर्माना वसूल खानापूर्ति कर दी जाती है, लेकिन यह जुर्माना दो पहिया, चार पहिया वाहन से वसूला जाता है। टोटो और टेम्पू वालों को परिवहन विभाग का आशीर्वाद प्राप्त है, शायद राजनीतिक दवाब हो या अपनी ड्यूटी भूल गए हैं विभाग वाले शायद।
नाबालिक और बिना रजिस्ट्रेशन के टोटो सरपट दौड़ते नजर आते हैं, जिनकी वजह से कई बड़ी दुर्घटना भी घट चुकी है नगर क्षेत्र में लेकिन परिवहन विभाग को इसका कोई असर होता दिखता नहीं, कहीं शायद टोटो संगठन की तरफ से मंथली आशीर्वाद प्राप्त तो नहीं जैसे प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़े व्यवसायिक वाहन से प्राप्त होता है आशीर्वाद। राजनीतिक दवाब से हटकर जनहित के लिए परिवहन विभाग को कुछ कड़े कदम उठाने होंगे जिससे नगर क्षेत्र में जाम की समस्या से निजात मिल पाए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!