Search

April 12, 2026 11:45 pm

उत्पाद विभाग की छापेमारी में 30 लीटर चुलाई शराब और 80 किलो महुआ जप्त।

स्वराज सिंह

उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार को दोपहर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआडांगा(तलवाड़ांगा) स्थित एक घर में छापेमारी की, जहां अवैध रूप से शराब बनाई जा रही थी। टीम ने मौके से 30 लीटर चुलाई शराब और 80 किलो महुआ जप्त किया। उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक विक्रम शाह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई थी। उन्होंने बताया कि मौके से गृह स्वामी बाहा मरांडी फरार हो गई है और आगे की कार्रवाई चल रही है।यह कार्रवाई अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की एक कार्रवाई है। इससे अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!