Search

October 1, 2026 6:32 am

कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत देने के लिए डीबीएल कोल कंपनी ने किया कम्बल का वितरण।

अमर भगत

पचुवारा सेंट्रल कोल परियोजना के बिस्थापित गाँव कथाल्डीह के बुजुर्गों के बीच डीबीएल कोल कंपनी ने सीएसआर मद के तहत कथाल्डीह गाँव में कम्बल वितरण किया गया। यह कार्यक्रम कड़ाके की ठंड को देखते हुए आयोजित किया गया था, जिससे बुजुर्गों को राहत मिल सके। इस कम्बल वितरण कार्यक्रम में कंपनी के सीएसआर मैनेजर अनिरुध दास, मनोज मोदक, लाजनिग मैनेजर जे पी राय, संजय दास सहित कई कर्मी व ग्राम प्रधान नायिकी सोरेन, सोनाराम सोरेन एवं अन्य लोग मौजूद थे। डीबीएल
कोल कंपनी के एवीपी बर्जेश कुमार ने बताया कि इस तरह का कार्यक्रम अन्य गाँव में कर बुजुर्गों के बीच कम्बल वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कंपनी का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों की मदद करना और उनके जीवन को बेहतर बनाना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से डीबीएल कोल कंपनी ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को पूरा करने का प्रयास किया है। कंपनी की इस पहल से कथाल्डीह गाँव के बुजुर्गों को न केवल राहत मिलेगी बल्कि उन्हें यह भी महसूस होगा कि वे समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!