Search

September 5, 2026 1:20 pm

एसडीओ ने तीन गांवो का दौरा कर की प्रधानी पँजियो की जांच।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मराण्डी ने गुरुवार की शाम अंचल क्षेत्र के तीन गांवो में जाकर प्रधानी पंजी सहित अन्य दस्तावेजो की जांच किया। इस दौरान अंचलाधिकारी मनोज कुमार व बीडीओ टुडू दिलीप भी मुख्य रूप से उपस्थित थे। एसडीओ ने घाघरजानि स्थित अंचल कार्यालय में सरकारी राजस्व , प्रधानी पंजी सहित अन्य अभिलेखों की जांच किया। इस दौरान अंचलाधिकारी से आवश्यक जानकारी प्राप्त किया। इसके बाद दराजमाठ गांव में पहुंचकर ग्राम प्रधान जयशिव यादव से जानकारी प्राप्त किया। जहां प्रधानी पंजी , राजस्व से सम्बंधित दस्तावेज आदि की जांच किया। वही राजस्व की ऑनलाइन व ऑफलाइन सत्यापन की विस्तृत अवलोकन किया। एसडीओ ने जानकारी लिया कि ग्राम प्रधान प्रशिक्षित है कि नही। इसके बाद एसडीओ ने मोहनपुर व खिदिरपुर गांव में भी जाकर आवश्यक निरीक्षण किया। सभी ग्राम प्रधान अपने अपने प्रधानी कार्यालय घर मे ही संचालित रखे हुए है। अंचलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानी पंजी सहित राजस्व से सम्बंधित कार्य व दस्तावेज उपलब्ध है कि नही। इसकी जांच की गई। इसकी प्रतिवेदन उपायुक्त को सौपी जाएगी। अप्रशिक्षित ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण दी जाएगी। जिससे कि ग्राम प्रधान सम्बन्धित दस्तावेजो की संधारण व्यवस्थित रूप से कर सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!