Search

April 12, 2026 4:12 pm

आउटरीच कार्यक्रम के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय समेत नवीनगर पंचायत में की गई जागरूक।

राजकुमार भगत

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर सचिव अजय कुमार गुड़िया के मार्गदर्शन में नवीनगर पंचायत के ग्रामीण क्षेत्रों में एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नब्बे दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में अमूल्य रत्न रविदास, चन्द्र शेखर घोष, विजय राजवंशी ने संयुक्त रूप जागरूकता अभियान चलाया। प्राधिकार से मिलने वाली निशुल्क कानूनी जानकारी समेत बाल श्रम, बाल विवाह, साइबर ठग से बचाव, घरेलू हिंसा, शिक्षा के अधिकार समेत अन्य समाज हित को लेकर जानकारी दी गई।

img 20250104 wa00103572610887257642993
img 20250104 wa00122356847178120590545

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!