Search

October 1, 2026 3:17 am

सर्किल इंस्पेक्टर ने मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन कर थाना प्रभारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)लिट्टीपाड़ा सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय में शनिवार को सर्किल इंस्पेक्टर अनिल कुमार गुप्ता ने थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्टी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।इंस्पेक्टर अनिल कुमार गुप्ता ने सभी कांडों का समीक्षा किया गया। साथ ही दिसंबर माह के सभी कांड का समीक्षा जो कांड निष्पादित हुई है। थाना प्रभारियों को सख्ती से कानून का पालन करने का निर्देश दिया। बैठक में लंबित कांड का निष्पादन करने, अपराध पर पैनी नजर रखने, रात्रि गश्ती में तेजी व चौकसी रखने , वारंटी व फरारी को पड़कर मामले का निष्पादन करने, मंदिर व स्कूलों पर मॉनिटरिंग करने, अवैध खनन पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही उन्होंने विशेष वाहन जांच अभियान चलाकर गैरकानूनी गतिविधि पर रोक लगाने का आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को ग्रामीणों व पुलिस के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य करने की निर्देश दिया।मौके पर लिट्टीपाड़ा थाना अभिषेक कुमार, हिरणपुर प्रभारी रंजन कुमार, सिमलोंग ओपी प्रभारी बिनोद कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!