Search

April 12, 2026 12:49 pm

स्वास्थ्य हुल महोत्सव में इलाज के लिए पाकुड़िया से 100 मरीज हुए शामिल

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया स्वास्थ्य हुल महोत्सव पुराना सदर अस्पताल पाकुड़ में आयोजित को लेकर पाकुड़िया प्रखंड के लोगों को इलाज कराने हेतु दो बसों को पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से शनिवार को डॉ मंजर आलम एवं प्रखंड वाहन कोषांग के नोडल अभिजीत कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डॉ मंजर आलम ने बताया कि प्रखंड के विभिन्न गांव से लगभग 100 मरीजों को पुराना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़ में स्वास्थ्य हूल महोत्सव का आयोजन में भेजा गया है। जहां रांची रिम्स सहित अन्य अनुभवी व योग्य डॉक्टरों एवं नेत्र विशेषज्ञ डॉ जांच कर दवा देंगे। जरूरत पड़ने पर राज्य स्तर पर ईलाज किया जाएगा। मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अन्य स्वास्थ्य कर्मी, सहिया, एएनएम सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!