Search

April 12, 2026 12:41 pm

मांझी परगना लहंती बैसी की बैठक में पेसा एक्ट 1996 पर की गई चर्चा।

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कल्यान छात्रावास परिसर में शनिवार को मांझी परगना लहंती बैसी का बैठक प्रखंड अध्यक्ष जितेन्द्र मुर्मू के अध्यक्षता में किया गया. बैठक में पांचवी अनुसूचित के अनुसूचित क्षेत्रो के लिए बना संसदीय कानून पेसा एक्ट 1996 पर चर्चा किया गया. सदियों से ही अनुसूचित क्षेत्र के आदिवासी समाज में पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था है लेकिन झारखंड सरकार ने अनुसूचित क्षेत्र के आदिवासियों की इस पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को समाप्त करने के लिए असंवैधानिक तरीके से झारखंड पंचायत राज अधिनियम 2001 को थोप दिया है, जो की आदिवासी समाज के लिए काफी चिंताजनक विषय है जो कानूनी रूप से गलत है. वर्ष 1996 में संसद में अनुसूचित क्षेत्र के लिए पैसा अधिनियम 1996 बनाया. जिसमें निचले स्तर में पारंपरिक ग्राम पर सभा और स्वास्थ्य जिला परिषद की बात कही गई है. पेसा कानून में ग्राम सभा को शक्ति दी गई है ताकि आदिवासी अपनी समाज की संरक्षण विकास एवं उन्नति का निर्णय खुद ले सके. अनुसूचित क्षेत्र के लिए संविधान के अनुच्छेद 243 एम (4ख) के तहत उपवादों और उपांतरण के आधार पर ही शासन व्यवस्था होना है. आदिवासी बुद्धिजीवी मंच के याचिका में झारखंड हाई कोर्ट ने विगत जुलाई माह में झारखंड सरकार को दो महीने के अंदर पैसा एक्ट के नियमावली को लागू करने का आदेश दिया है. झारखंड सरकार ने अब तक कोई नियमावली नहीं बनाई झारखंड सरकार झारखंड हाई कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए 23 मूल प्रावधानों के साथ ऐसा नियमावली जल्द बनाएं अन्यथा हम सभी ग्राम प्रधान आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे. वही ग्राम प्रधानों की बैठक में स्वास्थ्य विभाग के एमपीडब्ल्यू किस्टो कुमार सिंह ने आगामी 10 फरवरी से चलने वाले सर्वजन दवा सेवन अभियान को लेकर ग्राम प्रधानों को जानकारी दी. एमपीडब्ल्यू ने बताया कि आगामी 10 फरवरी को आंगनबाड़ी केंद्र में एल्बेंडाजोल व डीईसी उम्र के हिसाब से खिलाया जाएगा. और 11 फरवरी से 25 फरवरी तक घर- घर जाकर दवा खिलाई जाएगी. मौके पर कमलाकांत मुर्मू, स्टेफन हेम्ब्रम, सुभास्टेंन टुडू, डीजेन हांसदा, सुजीत टुडू, सनत सोरेन, प्रधान सोरेन, बबलू मरांडी, हरिदास मरांडी, अनिता मरांडी, सरस्वती हेम्ब्रम, लिखवंती हेम्ब्रम, रानी मरांडी, मेश्वर मरांडी, हरिदास मरांडी, स्टेफन हेम्ब्रम, सेफानीएल हांसदा, शिवन्ति टुडू, सावित्री मुर्मू, मरियम हेम्ब्रम, सबिता मरांडी, महारानी हेम्ब्रम सहित दर्जनो ग्राम प्रधान उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!