Search

October 1, 2026 1:38 am

महिला के आभूषण छीनने के मामले पर तीन नामजद के खिलाफ मामला दर्ज।

एस कुमार

महेशपुर थाना क्षेत्र के सीमपुर गांव में बाइक से पीछा कर आभूषण छिनने का मामला सामने आया है. वही पीड़िता सीलमपुर गांव निवासी मलोदा बीबी ने थाने में लिखित आवेदन देकर तीन नामजद समेत एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है.  घटना बीते 22 दिसंबर शाम साढ़े छह बजे की है. पीड़िता ने बताया कि बीते 22 दिसंबर को पश्चिम बंगाल मुरारोई से अपना घर सीलमपुर लौट रही थी. इसी क्रम में इंग्लिशपाडा गांव के समीप एक मोटरसाइकिल संख्या जेएच 16डी 8928 से चार व्यक्ति हमलोगों का पीछा करने लगा. वही सीमपुर के पास मोटरसाइकिल में सवार एक व्यक्ति मेरा कान का सोना का बाली छिनने का प्रयास करने लगा, लेकिन छीन नहीं पाया तो हमलोगों का मोटरसाइकिल को धक्का देकर गिरा दिया. जिसमे मेरे पति आकाश शेख गंभीर रूप से घायल हो गया. वही आसपास के लोगों ने तीन बदमाश महेशपुर- रोलाग्राम गांव निवासी अयूब अंसारी, सनाउल अंसारी व समीर मियां को पकड़ लिया. जबकि एक बदमाश भागने में सफल रहा. पीड़िता के लिखित शिकायत के आधार पर महेशपुर थाने में तीन नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!